भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने बल्ले के साथ बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की टीम केवल 110 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए।
111 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा ने आते ही चौके और छक्के लगाए। पांचवे ओवर में एक छक्का उन्होंने लगाया जो स्टैंड्स में एक बच्ची के लगा। इसके बाद रोहित शर्मा भी थोड़े निराश दिखाई दिए। यह कारनामा पारी के पांचवे ओवर में हुआ। जब गेंदबाजी करने आए डेविड विली की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेला।
पुल शॉट खेलने के बाद वह गेंद सीधा बच्ची के जा लगी। इसके तुरंत बाद ही इंग्लैंड के फिजियो बच्ची को देखने के लिए गए। यह देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने उनका सम्मान किया।
#RohitSharma SIX hits girl in the stand pic.twitter.com/mSm17wyHFK
— Soni Gupta (@SoniGup46462554) July 12, 2022
When we criticise them on the wrong part, we should praise here as well ! Excellent gesture by Eng to send their team physios to check that girl who got hit by Rohit Sharma's Six!🙌❤️ pic.twitter.com/QsYkydEBCS
— Shantanu (@Shantanu630) July 12, 2022