आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के बल्लेबाजों ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया।
मुंबई ने चेन्नई को 16 ओवरों के अंदर ही केवल 97 रनों पर ऑल आउट कर दिया। चेन्नई के ओर से धोनी ने सबसे ज्यादा 36* रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। चेन्नई की पारी में आखरी विकेट मुकेश चौधरी के रूप में गिरा।
16वें ओवर की शुरुआत में चेन्नई के नौ विकेट गिर चुके थे। धोनी ने इस ओवर में एक चौका और छक्का लगाया। आखरी गेंद पर धोनी सिंगल ले कर स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। लेकिन गेंद धोनी के बल्ले को मिस करती हुई ईशान किशन के हाथों में चली गई। तभी धोनी ने एक रन धोड़ने का निर्णय लिया। तभी ईशान किशन ने विकेटों की ओर थ्रो कर दिया और गेंद विकेट पर जा लगी। विकेटों से गेंद लगते समय मुकेश चौधरी क्रीज़ से काफी दूर होने के कारण आउट हो गए और चेन्नई की पारी यही 97 रनों पर समाप्त हो गई।