
आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आखरी स्थान और चेन्नई नोहवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है जबकि चेन्नई की प्लेऑफ की रेस के लिए अभी भी उमीदे कायम है। चेन्नई को अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। अगर आज का मुकाबला चेन्नई जीत जाती है है तो वह अच्छे नेट रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर पहुंच जाएगी।
बात करे दोनों टीमों को प्लेइंग इलेवन की तो चेन्नई ने अपना पिछला मुकाबला एक बड़े अंतर से जीता था। चेन्नई ने दिल्ली को 91 रनों से हराया था। खराब फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड भी अब फॉर्म में नज़र आ रहे है। तो ऐसे में चेन्नई की ओर से कोई भी बदलाव मुश्किल है।
मुंबई इंडियंस की बात करें तो वह नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। मुंबई की ओर से आज पोलार्ड का जन्मदिन भी है और वह लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म भी चल रहे है। तो ऐसे में क्या वह अपने जन्मदिन पर फॉर्म में वापिस आ पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी.
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर.