
आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दरअसल आज अगर मुंबई मैच जीत जाती है तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जायेगी। अगर हारती है तो दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला आज शाम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली को प्लेऑफ में परवेश करने के लिए आज का मुकाबला जीतना होगा। वहीं वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। ऐसे में मुंबई को हराना मुश्किल होगा। पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ दिल्ली ने चार विकेटों से जीत दर्ज की थी। तो ऐसे में मुंबई अपनी हार का बदला भी लेना चाहेगी।
आरसीबी के फैंस भी देखेंगे मैच
आज शाम का मुकाबला देखने आरसीबी के फैंस भी जरूर आयेंगे। क्योंकि अगर मुंबई इंडियंस आज का मुकाबला जीत जाती है तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जायेगी। आरसीबी की टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर मौजूद है। परंतु खराब रन रेट की वजह से दिल्ली मैच जीतने के बाद आरसीबी के आगे रहेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स
आज सुबह से सोशल मीडिया पर भी मैच को ले कर तमाम मीम्स वायरल हो रहे है। कहीं आरसीबी के खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए कह रहे है तो कहीं आरसीबी के खिलाड़ी मुंबई की जर्सी में नज़र आ रहे है।

अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा ने पिछले कुछ मैचों में लगातार युवाओं को मौका दिया है। इसलिए यकीनन आज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई अजमा सकती है। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में टॉस के दौरान कुछ संकेत भी दिए थे की वह सभी युवाओं को मौका देना चाहेंगे। तो ऐसे में अभी तक एक भी मैच न खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर को आज डेब्यू करवाया जा सकता है
ऐसे हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स:- डेविड वार्नर, सरफराज खान/पृथ्वी शा, मिचेल मार्श, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नार्खिया, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस:- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, डेनियल सैम्स,संजय यादव, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे, अर्जुन तेंदुलकर.
GT Lion 🦁 team