आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया दिया है। केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ एक बार फिर शतकीय पारी खेली है। इससे पहले इसी सीजन में मुंबई के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने शतक लगाया था। बात करें मुंबई इंडियंस को तो मुंबई के यह लगातार आठवीं हार है और इसी हार के साथ मुंबई इंडियंस इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम भी बन गई है।
मैच का हाल
मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट 27 रनों पर गिरने के बाद मनीष पांडे और राहुल के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। मनीष पांडे के आउट होने के बाद दूसरे छोर से निरंतर विकेट गिरते रहे। स्टोइनिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लोट गए, कृणाल पांड्या ने एक रन बनाया तो वहीं दीपक हुडा 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर पारी को खत्म किया। राहुल ने 62 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद 103 रन बनाए और पारी का स्कोर 168 रनों पर पहुंचाया। मुंबई की ओर से पोलार्ड ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों के केवल आठ रन देकर दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। मुंबई ने सात ओवरों में बिना विकेट खोए 49 रन बना लिए थे। परंतु इसके बाद मुंबई के लगातार विकेट गिरने लगे। केवल 18 रनों के अंदर ही मुंबई ने अपने चार विकेट खो दिए। 11.2 ओवरों में मुंबई का स्कोर 67 पर चार विकेट था। इसके बाद पोलार्ड और तिलक वर्मा के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा के आउट होने के बाद मुंबई को जीत के लिए 13 गेंदों में 45 रनों की दरकार थी। परंतु मुंबई केवल आठ रन ही बना सकी और यह मैच 36 रनों से हार गई। लखनऊ की ओर से कुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इसी हार के साथ ही मुंबई इंडियंस इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम भी बन गई है। मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है।